योग टीचर से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, किया बर्खास्त

योग टीचर से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, किया बर्खास्त

योग टीचर से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, किया बर्खास्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 13, 2019 4:56 pm IST

जबलपुर: योग शिक्षिका से रेप मामले में आरोपी भाजपा नेता उपेंद्र सिंह धाकड़ को भाजपा प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि धाकड़ ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसी चलते पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Read More: संपन्न हुई भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

गौरतलब है कि विदिशा भाजपा के जिला महामंत्री उपेंद्र धाकड़ को पुलिस ने मंगलवार को योग शिक्षिका से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला उजागर होने के बाद से उपेंद्र धाकड़ फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिला अदालत ने धाकड़ को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Read More: NRDA के पूर्व सीईओ एसएस बजाज पर गिरी गाज, हुए निलंबित

गौरतलब है योग टीचर ने भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। टीचर के मुताबिक आरोपी ने भाजपा कार्यालय में भी उससे संबंध बनाए। लेकिन जब शादी करने की बात आई तो भाजपा नेता बहाना बनाने लगे। टीचर को अपने साथ हुए शोषण का अहसास होने पर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसे लेकर और एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच देर रात थाने में झड़प भी हुई थी।

Read More: मनरेगा में 57 लाख के भ्रष्टाचार का मामला, दोषियों पर FIR के निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"