बीजेपी विधायक ने खुद को कांग्रेस पदाधिकारी बता कार्यकर्ता को किया फोन, ऑडियो वायरल

बीजेपी विधायक ने खुद को कांग्रेस पदाधिकारी बता कार्यकर्ता को किया फोन, ऑडियो वायरल

बीजेपी विधायक ने खुद को कांग्रेस पदाधिकारी बता कार्यकर्ता को किया फोन, ऑडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 14, 2019 11:21 am IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के मतदान 19 मई को होना है। इससे पहले बीजेपी विधायक के खुद को कांग्रेस का पदाधिकारी बताते कांग्रेस कार्यकर्ता से बात करने का ऑडियो वायरल हुआ है। पीड़ित कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान का फीडबैक जानने के लिए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारी बनकर कांग्रेस कार्यकर्ता से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उन्होंने खुद को आरके सिंह बताते हुए बात की और कांग्रेस कार्यकर्ता से कहा कि किसी को धमकी मत दो। पीड़ित कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : रेप पीड़िता ने लगाई खुद को आग, 75 से 80 फीसदी जली, कहा- अब कोई नहीं करेगा दुष्कर्म 

वहीं दूसरी ओर देखें तो अंतिम चरण के मतदान से पूर्व बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालयों में इन दिनों सन्नाटा छा गया है। सुबह से लेकर शाम तक दोनों कार्यालयों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी दोनों पार्टियों के दफ्तरों में सन्नाटा नजर आया। दरअसल दोनों दलों ने 12 मई के मतदान के बाद प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की डयूटी मालवा और निमाड़ अंचल में लगा दी है। कार्यकर्ताओं का मालवा-निमाड़ कूच होने से प्रदेश कार्यालय सूने हो गए हैं।वहीं दोनों ही दल का दावा है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत मालवा और निमाड़ में रंग लाएगी।


लेखक के बारे में