मध्यप्रदेश में एक और विधायक के इस्तीफे की खबर, तेज हुई सियासी सरगर्मी: सूत्र

मध्यप्रदेश में एक और विधायक के इस्तीफे की खबर, तेज हुई सियासी सरगर्मी: सूत्र

मध्यप्रदेश में एक और विधायक के इस्तीफे की खबर, तेज हुई सियासी सरगर्मी: सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 5, 2020 6:15 pm IST

भोपाल: हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, हर घंटे एक नई खबर सामने आ रही है। सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद एक और विधायक के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले खबर मिल रही है कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल इस खबर की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: CM कमलनाथ ने देर रात बुलाई मंत्रिमंडल की आपात बैठक, भाजपा MLA नारायण त्रिपाठी भी सीएम हाउस में मौजूद

वहीं, दूसरी ओर विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर के बाद सीएम कमलनाथ ने देर रात मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ.गोविंद सिंह, मंत्री लाखन सिंह और मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के साथ भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी मौजूद हैं।

Read More: मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"