छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में भाजपा, 13-14 मार्च को पदाधिकारियों और कार्यसमिति की बैठक

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में भाजपा, 13-14 मार्च को पदाधिकारियों और कार्यसमिति की बैठक

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में भाजपा, 13-14 मार्च को पदाधिकारियों और कार्यसमिति की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 7, 2021 11:55 am IST

रायपुर: प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रेप, चोरी, लूट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा आंदोलन करने की तैयारी में है। आंदोलन के मद्देनजर भाजपा ने 13 और 14 मार्च को अपने पदाधिकारियों और कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि यह बैठक प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी।

Read More: चलती ट्रेन में चोरी करने वाले दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 6 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात जब्त

मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों और 14 मार्च को कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयार की जाएगी। साथ ही शराबबंदी और महिलाओं, युवतियों पर बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी।

Read More: अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 106 कॉलोनाइजर्स के खिलाफ FIR, 593 अवैध कॉलोनी किए गए चिन्हित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"