राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी ने एक महीने का वेतन दान में दिया

राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी ने एक महीने का वेतन दान में दिया

राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी ने एक महीने का वेतन दान में दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 17, 2021 6:44 am IST

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में धन संग्रहण का अभियान चल रहा है। लोग राशि दान कर राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी स्तु्ति शर्मा ने राशि दिया है।

Read More News: कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, स्मार्ट मंडी बनेंगी प्रदेश की अनाज मंडियां, सस्ती दर पर खाना-इलाज की होगी व्यवस्था, डॉक्टर्स की भर्ती जल्द

दोनों ने अपना एक-एक महीने का वेतन राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया है। दोनों ने कुल मिलाकर 1 लाख 61 हजार रुपए दिया। वीएचपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायकराव देशमुख को यह राशि सौंपी है।

Read More News:छत्तीसगढ़ भाजपा का ‘हल्ला बोल’, 22 को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति 

गौरतलब है कि वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देशभर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। इस दौरान करीब 13 करोड़ परिवारों से धन संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। यानी एक तरह से औसतन एक परिवार में पांच लोग मानें जाएं तो इस डेढ़ महीने के दौरान करीब 65 करोड़ लोगों तक पहुंचने की तैयारी की गई है।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके 


लेखक के बारे में