टिकट विरातण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बगावती तेवर, कहा- ST-SC और OBC वर्ग के लोगों को बनाया उम्मीदवार

टिकट विरातण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बगावती तेवर, कहा- ST-SC और OBC वर्ग के लोगों को बनाया उम्मीदवार

टिकट विरातण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बगावती तेवर, कहा- ST-SC और OBC वर्ग के लोगों को बनाया उम्मीदवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 5, 2019 8:41 am IST

रायपुर: नग​रीय निकाय के उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के साथ ही भाजपा में दो फाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। अब तक प्रदेश के अन्य शहरों से विरोध की खबरें आ रही थी, लेकिन अब प्रदेश की राजधानी रायपुर से बगवात के सुर तेज होने लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव का अरोप लगाया है।

Read More: इन पांच फिल्मों में फिल्माई गई सबसे ज्यादा अश्लीलता, सेंसर बोर्ड ने की बैन तो Youtube पर हुई रिलीज

सच्चिदानांद उपासने ने बगावती देवर दिखाते हुए कहा है कि रायपुर की 66 सीट में से 20 सामान्य सीट है। लेकिन पार्टी ने एसटी-एससी और पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। प्रवक्ता उपासने ने चयन समिति की बैठक में इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी।

Read More: बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस भवन पहुंचे सैकड़ों दावेदार, महिला कार्यकर्ता बोली- नहीं मिला टिकट तो दे दूंगी जान

वहीं, मोतीलाल नेहरू वार्ड के कार्यकर्ता भारी संख्या में दल-बल के साथ भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छह महीने पहले पार्टी ज्वाइन किए कार्यकर्ता ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जबकि वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता और प्रबल दावेदारों को नजरअंदाज किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले कालीमाता वार्ड के कार्यकर्ता भी गलत उम्मीदवार को टिकट देने को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

Read More: 10वीं की छात्रा का अपहरण, स्कूल जाते वक्त बाइक सवार युवकों ने किया किडनैप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"