28 सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात

28 सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात

28 सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 11, 2020 5:10 pm IST

भोपाल: उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को साधने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इन सब सियासी सरगर्मी के बीच भाजपा ने आज प्रदेश के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान 28 सीटों को लेकर फिडबैक पर चर्चा हुई।

Read More: पीएल पुनिया पर कार्रवाई को लेकर कोर्ट जाने की श्रीचंद सुंदरानी की चेतावनी पर कांग्रेस नेता का पलटवार, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांक लें

बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उपचुनाव हैं तो मंथन का दौर तो चलता ही रहेगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वी​डी शर्मा ने कहा है कि पार्टी का संकल्प पत्र तैयार है। हम सभी 28 सीटों के लिए अगल-अलग संकल्प पत्र जारी करेंगे। संकल्प पत्र अलग-अलग तैयार किया गया है, जल्द ही जारी किया जाएगा।

Read More: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा बिहार से हुआ गिरफ्तार, 4 साल से था फरार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"