प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही भाजपा में बवाल, कोई दे रहा इस्तीफे की धमकी, तो कोई दल-बल के साथ पहुंचा नेता के घर

प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही भाजपा में बवाल, कोई दे रहा इस्तीफे की धमकी, तो कोई दल-बल के साथ पहुंचा नेता के घर

प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही भाजपा में बवाल, कोई दे रहा इस्तीफे की धमकी, तो कोई दल-बल के साथ पहुंचा नेता के घर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 4, 2019 8:01 am IST

बिलासपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी मंलगवार को अपने ​कई निकायों के पार्षद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। कहीं कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के बंगले का घेराव कर रहे हैं तो कहीं, पार्टी कार्यकर्ता इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं।

Read More: मोदी कैबिनेट ने नागरिक संशोधन बिल पर लगाई मुहर, इन अहम प्रस्तावों को मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी

दरअसल बिलासपुर नगर निगम के पार्षद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आई है। प्रतयाशियों की लिस्ट जारी होने के बाद वार्ड क्रमांक 59 मंगल पांडे नगर के लोग घोषित उम्मीदवार के विरोध में उतर आए हैं। नाराज कार्यकार्ता बीजेपी के प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव करने पहुंचे हैं। बता दें कि 59 मंगल पांडे नगर से भाजपा ने शशि ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Read More: नक्सलियों ने फिर किया ग्रामीणों का अपहरण, देर रात गांव से पिता-पुत्र को ले गए घर से उठाकर

वहीं, धमतरी में भी कार्यकर्ताओं में भी टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा किया है। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफे की धमकी दी है। अब पार्टी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी हुई है।

Read More: भाजपा विधायक ने कांग्रेस MLA आरिफ मसूद को बताया सिमी समर्थक, जवाब मिला साबित करके दिखाएं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"