इंदौर के ड्रग्स का बॉलीवुड कनेक्शन, बिल्ला-अज्जु से जुड़े हैं तार, रिया चक्रवर्ती केस में NCB के हत्थे चढ़ चुका है अज्जु
इंदौर के ड्रग्स का बॉलीवुड कनेक्शन, बिल्ला-अज्जु से जुड़े हैं तार, रिया चक्रवर्ती केस में NCB के हत्थे चढ़ चुका है अज्जु
इंदौर: ड्रग्स सप्लाई केस में क्राइम ब्रांच बॉलीवुड तक पहुंच गई है, जांच में मुंबई के उन पैडलर्स के नाम सामने आए हैं जो बॉलीवुड में भी ड्रग सप्लाई करते थे। पुलिस ने बिल्ला नाम के एक पैडलर को हिरासत में लिया है। बिल्ला के कनेक्शन बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करने वाले माफिया से है, जिसे रिया चक्रवर्ती केस में मुंबई NCB गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब पुलिस ड्रग्स केस की कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है।
Read More: माफिया राज…उठते सवाल! संवेदनशील मुद्दे पर भी एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं नेता
मिनी मुंबई यानी हर काम में अव्वल रहने वाला इंदौर शहर, मगर यहां करोड़ों की MDMA ड्रग्स पकड़ाने के बाद शहर के दामन पर नशे का दाग लगा। ड्रग्स के तार सबसे पहले मुंबई से जुड़े, फिर अलग-अलग राज्यों में हुई माफिया की गिरफ्तारी के बाद अब कनेक्शन बॉलीवुड तक पहुंच गया है। ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में मुंबई से गिरफ्तार 33 साल का बिल्ला बालीवुड में ड्रग सप्लाई करने वाले पैडलर अज्जू से जुड़ा था। बिल्ला उसे MDMA सप्लाई करता था, अज्जू को रिया चक्रवर्ती केस में मुंबई NCB गिरफ्तार कर चुकी है। कड़ियां जोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच अब मुंबई, गुजरात और राजस्थान में छापे मार रही है। मुंबई के रहने वाले बिल्ला यानी वसीम खान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया है।
धंधे को लेकर पहले कई एक्सपेरिमेंट किए
बिल्ला पहले फुटपाथ पर कपड़े बेचता था, बाद में एक निजी मॉल में कपड़े की दुकान पर नौकरी की। कुछ दिनों बाद सॉफ्टवेयर कंपनी में जनरल अकाउंटेंट बन गया, तो वहीं साल 2019 में जूते-चप्पल बेचने लगा। इसी दौरान उसने नशा करना भी शुरू कर दिया। वह अजमेर शरीफ दरगाह गया तो खादिम के माध्यम से तस्कर कुंडी बाबा और उसके भाई रज्जाक से मिला। अजमेर में ही पीर साहेब की दरगाह पर ड्रग्स का नशा करने लगा, उसने 100 और 200 ग्राम की पुड़िया ले जाकर मुंबई में सप्लाई करनी शुरू कर दी। बिल्ला उन पैडलर्स से जुड़ गया जिनका पिछले दिनों बालीवुड को ड्रग सप्लाई मामले में नाम सामने आया था।
Read More: हाई-वे जाम…किसान संग्राम! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?
इधर पुलिस को अहमदाबाद के पेडलर मोहम्मद टेम्पो की तलाश है, उसके साथी मोहम्मद सुल्तान को 20 जनवरी के दिन गुजरात ATS ने एक किलो MDMA के साथ गिरफ्तार किया था। मुंबई का सुल्तान फरार टेम्पो के माध्मय से इंदौर से ही MDMA लेकर जाता था, उधर, इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद अजमेर पुलिस ने जगदीश ढोली को गांजा और ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने गांजा, चरस, MDMA जब्त की है। आरोपी रईस यानी रईसुद्दीन औऱ मुंबई के वसीम, अय्यूब ने पूरा नेटवर्क तैयार किया है, आरोपियों की मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में मुलाकात हुई और फिर ड्रग सप्लाई का काला काम शुरू किया। सबसे ज्यादा MDMA लॉकडाउन के दौरान बेची गई है, आरोपी बीमारी के बहाने इंदौर आते थे और ड्रग लेकर जाते थे।
जैसे – जैसे क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बड़े माफिया बेनकाब हो रहे हैं। देश भर में फैले नशे के नेटवर्क का खुलासा भी हो रहा है। अब पुलिस आम नागरिक से भी मदद ले रही है ताकि हर स्तर पर माफिया और उनके ठीकानों को मिटाया जा सके।

Facebook


