ITBP कैंप में फायरिंग से घायल जवानों की हालत गंभीर, अभी तक नहीं निकाला जा सका है पेट में फंसी गोली

Ads

ITBP कैंप में फायरिंग से घायल जवानों की हालत गंभीर, अभी तक नहीं निकाला जा सका है पेट में फंसी गोली

  •  
  • Publish Date - December 5, 2019 / 01:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर: नारायणपुर जिले के आईटीबीपी कैंप में हुई फायरिंग की घटना में घायल दो जवानों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है। देर रात मिल सूचना के अनुसार दोनों जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि जवानों को एनआईसीयू में रखा गया है। वहीं, दोनों जवान लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।

Read More: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, शहर में दिन भर रही तनाव की स्थिति

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में घायल जवान संतराम दून के पैर में गोली लगी है। डॉक्टरों ने सर्जरी कर संतराम के पैर से गोली निकाल ली है। वहीं, दूसरा जवान उल्लास एसबी के पेट में गोली लगी है, लेकिन अभी तक गोली पेट से निकाला नहीं जा सका है। गोली पेट में ही फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि उल्लास की हालत सामान्य होने के बाद ही सर्जरी कर पेट से गोली निकाली जाएगी।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक, 7 दिसंबर को दिया जायेगा अंतिम रुप

ज्ञात हो कि बुधवार सुबह नारायणपुर के कोडेनार स्थित आईटीबीवी कैंप में जावानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद एक जवान ने अपने ही साथियों पर रायफल से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने भी अंत में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Read More: ITBP जवानों के शव गुरुवार को भेजे जाएंगे गृहनगर, कोलकाता-दिल्ली-आंध्रप्रदेश किए जाएंगे रवाना