मधुबनी। Attack on Bihar Minister बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंत्री के काफिले की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाहर गांव की है। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे काफिले में शामिल एक वाहन को नुकसान पहुंचा।