रियो डी जेनेरियो, सात जून (भाषा) वैश्विक एयरलाइंस संस्था अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने रविवार को कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के अन्य सभी देशों की तरह भारत भी तेल की ऊंची कीमतों से प्रभावित हुआ है।
विमानन क्षेत्र के अनुभवी वॉल्श ने अप्रैल 2021 में आईएटीए के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला था और वह जल्द ही भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की कमान संभालेंगे।
आईएटीए ने पश्चिम एशिया तनाव के कारण विमान ईंधन की औसत कीमतें साल-दर-साल 70 प्रतिशत अधिक होने की संभावना जताई है।
वॉल्श ने कहा, ‘‘इससे इस साल हमारे सामूहिक ईंधन बिल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी होगी।’’
भाषा
यासिर सुरेश
सुरेश