‘ब्रोकली’ की खेती बनी किसानों की आय का जरिया, नवाचारी खेती में अव्वल हैं इस जिले के किसान

'ब्रोकली' की खेती बनी किसानों की आय का जरिया, नवाचारी खेती में अव्वल हैं इस जिले के किसान

‘ब्रोकली’ की खेती बनी किसानों की आय का जरिया, नवाचारी खेती में अव्वल हैं इस जिले के किसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: February 12, 2021 1:01 pm IST

झाबुआ: जिला कलेक्टर रोहित सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बुधवार को मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में लगी ब्रोकोली की स्टॉल का अवलोकन किया और ब्रोकोली व गाजर की खरीददारी की।

Read More: मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा से दौड़ रही दिल्ली की मेट्रो ट्रेन, नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 9 व

जिला कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में झाबुआ जिले के समस्त विकासखण्डो में नवाचार के रूप में ब्रोकोली की खेती की जा रही है। उन्नत कृषि तकनीक अपनाने में किसान सदैव खेती किसानी में नवाचार करने की ललक रखते है। कृषि विभाग के मैदानी अमला निरन्तर सम्पर्क में भी रहता है। कृषि विभाग के मैदानी अमले की सलाह से प्रेरित होकर किसान ब्रोकोली जैसी खेती करने का जोखिम उठाया। वस्तुतः ब्रोकोली की खेती इस क्षेत्र में नही की जाती है लेकिन कृषकों ने कृषि विभाग से तकनीकी परामर्श लेकर जिले में ब्रोकोली फसल लगाई है।

Read More: Local for Vocal: साड़ियों और सिल्क दुपट्टों में ‘गोंडी पेंटिंग’ कर बुनकर कमा रहे पैसे, लोगों को भार रहा कारीगरी

सामान्यतः ब्रोकोली बडे धनाड्य वर्ग की सब्जी मानी जाती है जो कि अब झाबुआ जिले के कृषक इस खेती को अपना रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जिले के लोगों को ब्रोकोली की सब्जी खाने को मिल रही है। कलेक्टर सिंह द्वारा भी इस नई सब्जी में रूचि लेते हुए जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सब्जी खरीदने के लिए आव्हान किया गया है। सिंह द्वारा इस नई सब्जी की खेती करने वाले कृषको की भी प्रशंसा की गई। साथ ही जिला मुख्यालय पर आजीकिा कला दीर्घा भवन म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन तथा जिला पंचायत भवन पर लगाई गई स्टॉल पर यह सब्जी जिले के लोगों के लिये उपलब्ध रहेगी, जिलेवासी अपनी आवश्यकता के अनुरूप सब्जी खरीद सकते है।

Read More: एक अप्रैल से बिजली ऑफिस में बंद हो जाएगा कैश काउंटर, नेट बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड से कर सकेंगे पेमेंट

ब्रोकोली (हरी गोभी) एक गोभी वर्गीय सब्जी है। ब्रोकोली की खेती ठीक फूल गोभी के समान की जाती है। इसके पौधे में गोभी के समान फूल लगते हैं। इस फूल को हम सब्जी के रूप में उपयोग करते हैं। ब्रोकोली का खाने वाला भाग छोटी छोटी हरे रंग की कलियों का मुख्य गुच्छा होता है। ब्रोकोली के पौधे से एक गुच्छा काटने के बाद भी पौधे से कुछ शाखाएं निकलती हैं, और इन शाखाओं से भी छोटे छोटे हरे रंग की कलियों के गुच्छे निकलते हैं।
ब्रोकोली स्वास्थ्य वर्धक होती है।

Read More: सरकार चलाने में और मुंह चलाने में बड़ा अंतर है: कमलनाथ, पूर्व सीएम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इसे सुपर फुड भी कहते हैं। ब्रोकोली के मुख्य तथा सहायक शीर्ष दोनों को सब्जी के लिए उपयोग किया जाता है। ब्रोकोली को पका कर, उबाल कर एवं कच्चा खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसे उबाल कर खायेंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। इस हरी सब्जी में लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन A और Cपाया जाता है जो सब्जी को पोष्टिक बनाता है। ब्रोकोली को स्थानीय हाट बाजार में बेच रहे है। नई सब्जी होने के कारण इसको चाहने वाले हाथो-हाथ खरीद भी रहे है।

Read More: सिस्टर चांदनी धनगर ने किया 1 हजार लोगों का वैक्सीनेशन, सफाईकर्मी को लगाया था पहला टीका

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"