India vs Ireland: “कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत”, आयरलैंड से हार पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान, बताया मैच में कहां हुई चूक

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ 34 रन की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी।

India vs Ireland: “कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत”, आयरलैंड से हार पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान, बताया मैच में कहां हुई चूक

India vs Ireland/Photo Credit: X

Modified Date: June 27, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: June 26, 2026 10:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया
  • श्रेयस अय्यर ने माना कि बीच के ओवरों में गेंदबाजी और योजनाओं के क्रियान्वयन में टीम से चूक हुई
  • भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम हार से सीख लेकर अगले मुकाबले में मजबूत वापसी करेगी

बेलफास्ट। India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 रन की चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Statement) ने कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन बनाने के बाद भारत को 148 रन पर आउट कर टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली जीत दर्ज की।

अय्यर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि गेंदबाज बीच के ओवरों में लय बरकरार रखने में विफल रहे। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमारे गेंदबाज काफी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका दिया। उस समय मुझे लगा था कि 140 रन का लक्ष्य ही बनेगा और उसे हासिल करना आसान होगा।’ उन्होंने चुटिले अंदाज में हुए कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत रही।’’

अय्यर ने इसके बाद गंभीर होते हुए कहा, ‘‘इस मैच को भूलकर, इससे सीख लेंगे और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आपको हर मैच में पूरी मेहनत करनी होती है। वर्तमान में रहना जरूरी है और जब भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, उसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।’’

 यह जीत हमारे लिए बेहद खास है: कप्तान लोर्कान टकर

India vs Ireland भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने इसे टीम और देश के लिए बेहद खास पल करार देते हुए कहा कि अब उनकी नजर भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर श्रृंखला जीतने पर है। टकर ने मैच के बाद कहा, ‘‘ यह जीत हमारे लिए बेहद खास है। मैच के दौरान कई मुश्किल दौर आए, लेकिन हमने धैर्य बनाए रखा और अनुशासित क्रिकेट खेली। भारत ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और अच्छी लेंथ पर गेंद डालकर हमें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। कुछ समय तक तो मैच टेस्ट क्रिकेट जैसा लग रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन भारत को हराना बेहद विशेष है। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों और क्रिकेट आयरलैंड के पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों को जाता है।’’ उन्होंने श्रृंखला के दूसरे और अंतिम मुकाबले को लेकर कहा, ‘‘ घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ श्रृंखला जीतना हमारे लिए बेहद खास उपलब्धि होगी। पूरी टीम अगले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है।’’

मैट हॉलार्ड बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

India vs Ireland पदार्पण मैच में तीन विकेट चटकाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने तेज गेंदबाज मैट हॉलार्ड ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बताया। हॉलार्ड ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के खिलाफ पदार्पण करूंगा। यह सपना सच होने जैसा है। मेरा परिवार जोहानिसबर्ग से यहां मुझे देखने आया है और इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।’’

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.