स्कूल के अंदर मिली युवक की जली हुई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस बोली-शिनाख्त कर पाना मुश्किल

स्कूल के अंदर मिली युवक की जली हुई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस बोली-शिनाख्त कर पाना मुश्किल

स्कूल के अंदर मिली युवक की जली हुई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस बोली-शिनाख्त कर पाना मुश्किल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 10, 2019 7:23 am IST

भोपाल: राजधानी के पंचशील नगर के सरदार पटेल स्कूल के अंदर एक युवक की जली हुई लाश मिली है। लाश मिलने खबर मिलते ही पूरे स्कूल में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक की लाश लोहे की जंजीर से बंधी हुई है, इस लिहाज से आशंका जताई जा रही है कि युवक को जंजीर से बांधकर जलाया गया है। स्कूल प्रबंधन की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: निर्भया के दोषियों को फांसी देने अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ऐसा नहीं हुआ तो करूंगा आमरण अनशन

पुलिस के मुताबिक लाश 25 से 30 साल के युवक की बताई जा रही है। युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को स्कूल के स्टोर रूम में जला दिया गया है। युवक का शव जंजीरों से लिपटा हुआ मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और मंत्री पीसी शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Read More: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक बच्चा और महिला घायल

इस पूरी मामले को लेकर डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि लाश पूरी तरह से जली हालत में मिली है। लाश किसी युवक की है, लेकिन उसकी हालत ऐसी नहीं है कि देखकर शिनाख्त किया जा सके। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही लाश की शिनाख्त हो पाएगी। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। वहीं, मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Read More: भाजपा के वरिष्ठ नेता और शरद पवार की मुलाकात के बाद कयासों के बाजार गर्म


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"