कार की टक्कर से ट्रैक्टर का इंजन ध्वस्त, 5 गंभीर रुप से घायल, कार सवार हुए फरार

कार की टक्कर से ट्रैक्टर का इंजन ध्वस्त, 5 गंभीर रुप से घायल, कार सवार हुए फरार

कार की टक्कर से ट्रैक्टर का इंजन ध्वस्त, 5 गंभीर रुप से घायल, कार सवार हुए फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 25, 2019 9:31 am IST

राजिम । अभनपुर-नवापारा मार्ग के बीच स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने बीती रात एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रेक्टर का इंजन बिखर गया । दुर्घटना में ट्रेक्टर सवार 20 में से 5 महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को संजीवनी एंबुलेंस की सहायता से पहले अभनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेकाहारा रिफर कर दिया गया ।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नकवी ने महागठबंधन को बताया मिलावट का गठबंधन, कहा- पीआर सर्कस मतलब

एक्सीडेंट के बाद कार पलट गई, कार सवार सभी अज्ञात लोग दुर्घटना के बाद कार छोड़कर फरार हो गए । जानकारी के मुताबिक ग्राम चंडी के लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम जौंदी गए थे और रात को वापिस अपने गांव लौट रहे थे । रात तकरीबन 12 बजे जैसे ही ट्रेक्टर कठिया मोड़ से निकलकर मुख्य मार्ग पर आया तभी अभनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रेक्टर को सामने से टक्कर मार दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में