पार्षद कामरान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, वायरल हुआ था आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो

पार्षद कामरान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, वायरल हुआ था आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो

पार्षद कामरान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, वायरल हुआ था आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: January 12, 2021 6:14 am IST

रायपुरः राजधानी रायुपर में आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने वाले पार्षद कामरान अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में भाजपा नेताओं के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पार्षद कामरान अंसारी अपने समर्थकों के साथ एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Read More: coronavirus india updates: भारत में करीब सात महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 12,584 नए मामले आए सामने

ममामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने ट्वीट कर कहा था कि जनजातीय लोगों पर अन्याय को नहीं सहा जाएगा। भाजपा आदिवासी परिवार युवक के साथ मारपीट की इस घटना की तीव्र निंदा करती है और परिवार को न्याय मिलते तक भाजपा परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का यह रवैया सत्ता का गुरुर दर्शाता है। वहीं सीनियर नेताओं के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी पीड़ित परिवार को लेकर अजाक थाने में पार्षद और उसके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया था।

Read More: मलेशिया में आपातकाल का ऐलान, कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला

बता दें कि पार्षद कामरान अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में पहले तो पार्षद कामरान अंसारी अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक के पीछे दौड़ते दिखाई देते हैं, फिर पार्षद अपने समर्थकों के साथ मिलकर युवक से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ समर्थक युवक की मां के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद कामरान अंसारी ने कहा था कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक नशे में धुत्त था, आदतन अपराधी है…सोमवार सुबह वह पार्षद कार्यालय पहुंचकर उसने तोड़फोड़ की और गाली गलौच की। युवक हिंसक हो चुका था इसलिए उसे रोकने के लिए लोगों की मदद लेनी पड़ी वरना वह गंभीर अपराध कर देता। पार्षद ने वीडियो को अधूरा बताया है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे चर्चा, देखें शेड्यूल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"