मध्यप्रदेश में सत्ता का संग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस, कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप
मध्यप्रदेश में सत्ता का संग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस, कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप
धार। मध्यप्रदेश उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों और पार्टी के नेताओं को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की थी। वहीं अब लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
Read More News: तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस, महीनों बाद मौत का आंकड़ा भी 500 से नीचे
धार जिले के बदनावर से कांग्रेस प्रत्याशी कमल पटेल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बिना अनुमति रैली निकालने और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया गया है।
Read More News: मरवाही का महाभारत: विधायक डॉ विनय जयसवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं का किया नेत्र परीक्षण, बजाए नगाड़े
केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना कि बीजेपी चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह का काम कर रही है। वहीं अब कांग्रेस बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया है।
Read More News: राहुल के इस्तीफे को लेकर गृहमंत्री बोले- एक और गया तो कांग्रेस 30 मार खां हो जाएंगे…

Facebook


