233 करोड़ रुपए के GST चोरी मामले में आरोपी किशोर वाधवानी को CBI कोर्ट ने भेजा जेल, जानिए

233 करोड़ रुपए के GST चोरी मामले में आरोपी किशोर वाधवानी को CBI कोर्ट ने भेजा जेल, जानिए

233 करोड़ रुपए के GST चोरी मामले में आरोपी किशोर वाधवानी को CBI कोर्ट ने भेजा जेल, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 22, 2020 12:33 pm IST

इंदौर: 233 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी किशोर वाधवानी को सीबीआई कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश जारी किया है। बता दें कि आज ही 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने आगे और रिमांड की मांग नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने किशोर वाधवानी को 30 जून तक जेल भेज दिया है।

Read More: मजदूरों पर गिरा स्पंज फैक्ट्री का जर्जर शेड, 1 की मौत, 4 घायल

इससे पहले डीजीजीआई की टीम ने सांवेर रोड स्थित किशोर वाधवानी के सिगरेट प्लांट पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें वहां भी टीम को 105 करोड रुपए की जीएसटी चोरी की जानकारी सामने आई थी। इस पूरे मामले में सभी आरोपियों को 30 जून तक ज्यूडिशरी रिमांड तक भेजा गया है। इसी को देखते हुए कोर्ट ने किशोर वाधवानी को भी 30 जून तक के लिए जेल भेज दिया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने 18 जून को सीबीआई कोर्ट के समक्ष किशोर वाधवानी को पेश किया था। कोर्ट ने 5 दिन का रिमांड स्वीकृत किया था, आज रिमांड पूरी होने के बाद फिर से पेश किया गया था।

Read More: ये सच है… भारत में यहां बिना दुकानदार के खुलती है दुकानें, देखें वायरल हो रही ये तस्वीर

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"