केंद्र सरकार ने जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास लिए जारी किया फंड

केंद्र सरकार ने जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास लिए जारी किया फंड

केंद्र सरकार ने जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास लिए जारी किया फंड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 21, 2020 12:42 pm IST

नई दिल्ली: केंद्र सराकार ने छत्तीसगढ़ के तीन एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास के लिए उड़ान योजना के तहत लिए फंड जारी किया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जगदलपुर से रायपुर एवं हैदराबाद की हवाई यात्रा के लिए 72 सीटर नियमित विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से अब बस्तरवासियों को हवाई मार्ग से रायपुर एवं हैदराबाद आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा।

Read More: अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर तीन महिलाओं की मौत, 15 से अधिक घायल

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ में तीन हवाई अड्डों के उन्नयन और विकास के लिए उड़ान योजना के तहत जगदलपुर हवाई अड्डे के लिए 48 करोड़ रुपए, अंबिकापुर हवाई अड्डे के लिए 27 करोड़ रुपए और बिलासपुर हवाई अड्डे के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

Read More: लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई गुना महंगी बिकी सब्जियां, एक किलो आलू 45 रुपए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"