हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित, बठेना की घटना को लेकर विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव

हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित, बठेना की घटना को लेकर विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव

हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित, बठेना की घटना को लेकर विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 9, 2021 7:24 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही लगातार जारी है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष ने पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया।

Read More: नौकरी से हटाए जाएंगे 1000 अतिथि शिक्षक, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

मामले को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के इतिहास में बठेना जैसी घटना नहीं हुई, जांच की दिशा को बदलने की कोशिश की जा रही है। परिवार की स्थिति बेहद खराब है, कोई सहायता तो मिलनी चाहिए। सदन का कामकाज रोककर इस मामले में चर्चा कराया जाना चाहिए। मामले को लेकर बीजेपी विधायकों ने स्थगन पर चर्चा की मांग रखी है।

Read More: 15 करोड़ की अनियमितता के आरोप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, BJP से है पुराना नाता

इस दौरान बीजेपी विधायक हंगामा करते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर नारेबाजी करने लगे। उपाध्यक्ष ने बीजेपी के सभी सदस्यों को निलंबित किया। सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई है, जिसके बाद भाजपा विधायक गर्भगृह में ही धरने पर बैठ गए हैं।

Read MorE: धान खरीदी की चौथी किस्त 21 मार्च से पहले, बजट सत्र के दौरान सदन में सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"