कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयकों को किया जाएगा पास

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयकों को किया जाएगा पास

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयकों को किया जाएगा पास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 25, 2020 5:08 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो गया है। मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, पहले दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों की बैठक हुई। कांग्रेस विाधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

Read More: ENGvPAK: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर कल विपक्ष स्थगन लाने की तैयारी में है। लेकिन हमारी तैयारी कोरोना पर विस्तृत चर्चा की है। 11 विधेयकों को सदन में रखा जाएगा। सभी 11 विधेयकों को विधानसभा के अंतिम दिन पास किया जाएगा। अनुपूरक बजट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सदन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और बड़ा ब्लास्ट, आज 1145 नए मरीजों की पुष्टि, 12 संक्रमितों की मौत

वहीं दूसरी ओर मानसून सत्र को लेकर बीजेपी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विधानसभा में बैठक के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया है कि कोरोना संक्रमण, यूरिया की कालाबाजारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। सीमित समय में जनता के मुद्दों को सदन में उठाएगे, वहीं विपक्ष कोरोना संक्रमण पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में भी है।

Read More: सोनू सूद बोले- कोरोना का खतरा, सरकार स्थगित करे NEET-JEE एग्जाम, उपन्यासकार चेतन भगत ने भी किया समर्थन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"