छत्तीसगढ़ बीजेपी के इस नेता ने किया दावा- मोदी 300 से अधिक सीट जीतकर फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

छत्तीसगढ़ बीजेपी के इस नेता ने किया दावा- मोदी 300 से अधिक सीट जीतकर फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

छत्तीसगढ़ बीजेपी के इस नेता ने किया दावा- मोदी 300 से अधिक सीट जीतकर फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 12, 2019 12:07 pm IST

भानुप्रतापपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी 300 से अधिक सीट जीतकर फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उसेंडी यहां कांकेर लोकसभा प्रत्यशी मोहन मंडावी के पक्ष में सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 65 सालों में कुछ नहीं किया।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने शराब बंदी के बदले शराब का रेट 10 रुपया बढ़ा दिया। कई किसानों का अब तक कर्ज माफी नहीं हुआ। इससे पहले पखांजुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई, कहा जा रहा है कि वे बिना अनुमति के चुनावी सभा ही करने जा रहे थे, इसलिए तहसीलदार ने सभा रोक दी।

आईटीआई छात्र की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देखिए वीडियो 

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को हेलीपेड पर ही संबोधित किया। उनकी चुनावी सभा संगम में थी। सभा के अनुमति पहले से न लिए जाने और रोक लगाने पर स्थानीय स्थानीय नेताओं की लापरवाही से विक्रम उसेंडी नाराज भी हुए।


लेखक के बारे में