किसानों को राहत देने वाला फैसला, खत्म हुई तीन टोकन की बाध्यता, धान के समर्थन मूल्य पर गहरा मंथन

किसानों को राहत देने वाला फैसला, खत्म हुई तीन टोकन की बाध्यता, धान के समर्थन मूल्य पर गहरा मंथन

किसानों को राहत देने वाला फैसला, खत्म हुई तीन टोकन की बाध्यता, धान के समर्थन मूल्य पर गहरा मंथन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 14, 2020 1:20 am IST

रायपुर: धान खरीदी उप मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान जहां धान के समर्थन मूल्य को लेकर चर्चा हुई तो वहीं किसानों को हो रही समस्याओं पर भी गंभीर विचार किया गया। बैठक में किसानों को राहते देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और वन मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे।

Read More: MPPSC Exam 2020 : भील जनजाति के संबंध में पूछे गए सवाल पर सीएम ने जताई नाराजगी, ट्वीट कर कही ये बात

मिली जानकारी के अनुसार बैठक के मंत्रिमंडल ने प्रदेश के पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से पूरा धान खरीदने के लिए जरूरत पड़ने पर चौथा टोकन जारी करने का निर्णय लिया गया। समिति ने प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में समितियों की क्षमता के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का निर्णय लिया। प्रदेश में धान के सुरक्षित भण्डारण के लिए संग्रहण केन्द्र खोले गए है। समिति द्वारा जरूरत के मुताबिक और संग्रहण केन्द्र खोलने एवं कस्टम मिलिंग की गति को और बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Read More: आतंकियों को दिल्ली तक पहुंचाने DSP के पास था प्लान, आर्मी बेस के नजदीक बना रहा था मकान, वीरता पदक लिया जाएगा वापस

बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 39 लाख टन धान किसानों से खरीदा गया है। जिनमें से 18 लाख 60 हजार टन धान का उठाव खरीदी केन्द्रों से हो चुका है। पंजीकृत मिलरों को 20 लाख 58 हजार टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया जा चुका है। मिलरों द्वारा 4 लाख 81 हजार टन चावल जमा किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों से धान का कस्टम मिलिंग निरंतर जारी है। प्रदेश में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अन्य राज्यों से धान लाकर खरीदी केन्द्रों में खपाने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Read More: सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भेजा गया संदिग्ध केमिकल युक्त लेटर, साध्वी ने बताया जान को खतरा

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त एवं उद्योग अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव श्रम सुबोध सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धनजंय देवांगन, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, एमडी मार्कफेड शम्मी आबिदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More: युवक ने रिलेशन बनाने से पहले खाई सांड से प्रजनन करवाने वाली दवा, तीन दिन के बाद भी नहीं हुआ नॉर्मल, डॉक्टरों आजमाया हर पैंतरा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"