स्वास्थ्य विभाग ने जारी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची, देखिए पूरी सूची

स्वास्थ्य विभाग ने जारी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची, देखिए पूरी सूची

स्वास्थ्य विभाग ने जारी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची, देखिए पूरी सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 28, 2020 11:27 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। आज भी प्रदेश में कुल 64 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के केवल 23 तहसील ऑरेंज जोन में हैें और बाकि अन्य तहसील रेड और ग्रीन जोन में हैं।

Read More: रायपुर IB दफ्तर में कोरोना वायरस ने लगाई ‘सेंध’, ज्वाइंट डायरेक्टर सहित 9 लोग हुए संक्रमित

बता दें कि आज राजधानी रायपुर में 39, बलौदाबाजार में 17 और खरोरा में 8 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8044 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 2827 हो गई है। जबकि 5172 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक कोरेाना से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: राजधानी रायपुर में फिर मिले 39 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में आज कुल 64 मामले आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"