RRB Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए जल्द खत्म होने वाला है रेलवे सेक्शन कंट्रोलर बनने का मौका, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा दूसरा चांस
RRB Recruitment 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलरभर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। …

(RRB Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में 119 पद खाली हैं।
- आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 है।
- किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: RRB Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों (RRB Recruitment 2026) पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे बिना देरी किए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
सेक्शन कंट्रोलर पद (RRB Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी देनी होगी फीस?
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा। जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। जबकि SC, ST, PwBD और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय है। CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार फीस की वापसी भी की जाएगी।
119 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान (RRB Recruitment 2026) के जरिए कुल 119 सेक्शन कंट्रोलर पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल के 50, EWS के 9, OBC के 29, SC के 19 और ST के 12 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन CBT और CBAT के जरिए होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट CBT और CBAT के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं और होम पेज पर दिए गए Create an Account विकल्प से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या डाउनलोड किया हुआ फॉर्म सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ethanol Blending News: रसोई में आने वाला है नया ईंधन! एथेनॉल को कुकिंग फ्यूल बनाने की तैयारी, क्या इसी ईंधन से जलेगा आपका चूल्हा?
- Remedies for Thursday Worship: गुरुवार के दिन कर लें ये 8 काम, बदल सकती है आपकी किस्मत!
- Ambikapur Medical College: आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद आया मोबाइल पर ऐसा मैसेज, पढ़ते ही पत्नी के उड़ गए होश, अब सामने आई सच्चाई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 निर्धारित है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: RRB Recruitment 2026: The opportunity for graduates to become Railway Section Controllers is ending soon; there will be no second chance after this date.
जॉब्स न्यूज
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm