Medical Bulletin: छत्तीसगढ़ में 250 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 35 नए मामले आए सामने

Medical Bulletin: छत्तीसगढ़ में 250 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 35 नए मामले आए सामने

Medical Bulletin: छत्तीसगढ़ में 250 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 35 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 24, 2020 3:23 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 251 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: राज्य सरकार ने दी ढील, इन 3 जिलों को छोड़कर बिना पास के आवागमन कर सकेंगे लोग

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 251 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 35 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है और तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 184 हो गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 11 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 29 नए मामले आए सामने

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 52878 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 49996 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 251 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2631 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 67 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 184 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने जारी किया अंतरराष्ट्रीय यात्रा और घरेलू विमानों के लिए दिशा निर्देश, इन नियमों का करना होगा पालन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"