College Manager Dirty Demand Muzaffarnagar: ‘पूरा नहीं चाहिए, ऊपर से ही काम हो जाएगा’.. कॉलेज के 70 वर्षीय मैनेजर की ‘डर्टी डिमांड’ सुनकर रह जाएंगे दंग, जॉइनिंग के बदले मांग ली यह चीज

College Manager Dirty Demand for Job in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एक कॉलेज मैनेजर पर शिक्षिका की नौकरी के बदले कथित यौन संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। महिला की शिकायत और रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

College Manager Dirty Demand Muzaffarnagar: ‘पूरा नहीं चाहिए, ऊपर से ही काम हो जाएगा’.. कॉलेज के 70 वर्षीय मैनेजर की ‘डर्टी डिमांड’ सुनकर रह जाएंगे दंग, जॉइनिंग के बदले मांग ली यह चीज

College Manager Dirty Demand for Job in Muzaffarnagar || Image- Raju Sharma journalist File

Modified Date: July 25, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: July 25, 2026 3:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नौकरी के बदले कथित यौन संबंध की मांग का आरोप।
  • महिला की रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू की।

मुजफ्फरनगर: नौकरी के बदले यौन संबंध की मांग जैसे मामले भारत में कोई नई बात नहीं हैं। समय-समय पर इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। (College Manager Dirty Demand Muzaffarnagar) हालांकि यह मामला इसलिए अलग है क्योंकि आरोपी की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Muzaffarnagar Crime News: क्या थी महिला की शिकायत

आवेदिका ने मीडिया को बताया कि वह शिक्षक की नौकरी के लिए एक कॉलेज गई थी। आरोप है कि वहां कॉलेज के मैनेजर अरविंद गर्ग ने नौकरी दिलाने के बदले उसके सामने आपत्तिजनक मांग रखी। मैनेजर की इस कथित मांग के बाद महिला वापस घर लौट आई और उसने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद पति ने उसे दोबारा मैनेजर से मिलने और पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड करने की सलाह दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

महिला जब दूसरी बार मैनेजर अरविंद गर्ग से मिलने पहुंची तो आरोप है कि उसने फिर से नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के अनुसार, आरोपी ने कहा कि सिर्फ “ऊपर वाले हिस्से से ही काम हो जाएगा।” महिला ने उसकी मांग ठुकरा दी और रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। (College Manager Dirty Demand Muzaffarnagar) शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज मैनेजर अरविंद गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि नयी मंडी थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown