मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 63 कोरोना मरीजों की मौत, 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि
मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 63 कोरोना मरीजों की मौत, 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1964 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1749 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 63 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2101 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1964 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 87 हजार 270 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 63 हजार 79 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 90 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा 238, जांजगीर 225, रायगढ़ 193, रायपुर 138, रानजांदगांव 138, बिलासपुर 98, बालोद 88, कवर्धा 88, कोंडागांव 70, बलौदाबाजार 64, धमतरी 62, दुर्ग 60, गरियाबंद 59, कोरिया 57, कांकेर 52, सरगुजा 42, मुंगेली 48, बस्तर 37, महामसुंद 36, बेमेतरा 31, सूरजपुर 26, दंतेवाड़ा 26, सुकमा 26, जशपुर 25, बीजापुर 25, बलरामपुर 17, गौरेला-पेंड्रा-15, नारायणपुर 03 और अन्य राज्यों से 02 मरीज शामिल हैं।
आज 1,964 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,749 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/nKJDx6I9j1
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 31, 2020

Facebook


