मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 18 कोरोना मरीजों की मौत, 1548 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 18 कोरोना मरीजों की मौत, 1548 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 18 कोरोना मरीजों की मौत, 1548 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 13, 2020 4:33 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1548 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 18 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2545 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: डी पुरंदेश्वरी होंगी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी, पार्टी ने जारी की 36 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की सूची

आज 1548 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 09 हजार 288 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 85 हजार 522 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 221 हो गई है।

Read More: पिकअप वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 21 लोग घायल

प्रदेश में दुर्ग जिले से 73, राजनांदगांव से 110, बालोद से 76,बेमेतरा से 13,कबीरधाम से 48,रायपुर से 180,धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 71, महासमुंद से 71,गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 115,कोरबा से 126,जांजगीर-चांपा से 172, मुंगेली से 28,गौरेला पेंड्रा मरवाही से 3, सरगुजा से 49, कोरिया से 35, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 28, जशपुर से 30, बस्तर से 49, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 31, सुकमा से 10,कांकेर से 25, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 5 और अन्य राज्य से 4 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह कुल 18 मौत में से दुर्ग जिले से 2, बालोद से 1, कबीरधाम से 1, रायपुर से 3, धमतरी से 1, महासमुंद से 2, रायगढ़ से 4, जांजगीर-चांपा से 1, सरगुजा से 1, बस्तर से 2 मरीज शामिल हैं।

Read More: कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"