कोविड 19 मेडिकल बुलेटिन: कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़, अब केवल सं​क्रमित मरीज

कोविड 19 मेडिकल बुलेटिन: कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़, अब केवल सं​क्रमित मरीज

कोविड 19 मेडिकल बुलेटिन: कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़, अब केवल सं​क्रमित मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 7, 2020 2:43 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज एक भी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है। अब प्रदेश में सिर्फ एक संक्रमित मरीज है। संक्रमित मरीज का उपचार रायपुर एम्स में जारी है।

Read More: जबलपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने जीती महामारी से जंग, डिस्चार्ज होकर पहुंचा घर

प्रदेश में अब तक कोरोना के 2764 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2620 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 10 की पॉजिटिव आई है। शेष 134 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 9 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 1 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सुनील गावस्कर ने भी सहायता के लिए बढ़ाए हाथ, दान किए 59 लाख रुपये

वहीं दूसरी ओर रायपुर AIIMS को देश के साथ ही विदेशों से भी वाहवाही मिल रही है। कोरोना के 90% मरीजों को ठीक करने पर एम्स की तारीफ हो रही है। सार्क देशों से रायपुर AIIMS कोरोना मरीजो को ठीक करने का अनुभव साझा करेगा।

Read More: UPSEE एग्जाम की तिथि घोषित, 9 अप्रैल तक कर सकते हैं फार्म में सुधार …देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"