स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 40 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 172 संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 40 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 172 संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 40 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 172 संक्रमित मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 22, 2020 4:32 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 172 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 110 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: बलौदाबाजार जिले में फिर से मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव, 110 तक पहुंचा प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 172 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 42 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है और तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 110 हो गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए सामने

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 48116 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 45022 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 172 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2922 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 62 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 110 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: बालोद, बिलासपुर और कोरबा के 5 विकासखंड रेड जोन में, देखिए कौन से शहर हैं ऑरेंज और ग्रीन जोन में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"