स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए छत्तीसगढ़ में आज कहां कितने नए मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए छत्तीसगढ़ में आज कहां कितने नए मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए छत्तीसगढ़ में आज कहां कितने नए मरीज मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 28, 2020 5:06 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 315 हो गई है। जबकि अब तक कुल 398 मामलों की पुष्टि हुई है।

Read More: हाईकोर्ट ने खारिज की कोरोना मरीजों की पहचान उजागर करने की याचिका, 25 हजार रुपए जुर्माना की चेतावनी के बाद याचिका वापस

मिली जानकारी के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के मुंगेली- 11, जशपुर- 8, बिलासपुर- 4, रायगढ़- 2, कांकेर- 3 और कोरिया- में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 315 हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक अब तक 83 मरीज ठीक होकर अपने झार लौट चुके हैं। प्रदेश में कुल 22 जिले कोरोना की जद में आ चुके हैं। प्रदेश के मुंगेली में सबसे ज्यादा 81 एक्टिव केस और बिलासपुर में कुल 46 एक्टिव मरीज हैं।

Read More: ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फॉर्मूले में खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 61771 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 59585 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 398 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1788 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 83 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 315 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: 20 लोगों के स्वाब सैंपल एम्स से गुमे, गरियाबंद CMHO ने की पुष्टि

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"