Sushant Singh Passes Away: वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, महज 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पूर्व सीएम के थे बेहद करीबी

Sushant Singh Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, महज 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पूर्व सीएम के थे बेहद करीबी

Sushant Singh Passes Away: वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, महज 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पूर्व सीएम के थे बेहद करीबी

Sushant Singh Passes Away | Photo Credit: AI

Modified Date: July 27, 2026 / 01:28 pm IST
Published Date: July 27, 2026 1:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओडिशा के पूर्व मंत्री सुशांत सिंह का निधन
  • अस्पताल में उपचार के दौरान निधन
  • तीन बार भटली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया

भुवनेश्वर: Sushant Singh Passes Away ओडिशा के पूर्व मंत्री सुशांत सिंह का सोमवार तड़के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन (Sushant Singh Death News) हो गया। वह 53 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, सिंह लंबे समय से यकृत संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। पश्चिमी ओडिशा के प्रमुख नेताओं में शामिल सुशांत सिंह ने बीजू जनता दल (बीजद) के टिकट पर 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार तीन बार भटली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

Sushant Singh Passes Away हालांकि, 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इरासिस आचार्य ने हरा दिया। सुशांत सिंह ने नवीन पटनायक सरकार में पहले श्रम एवं रोजगार मंत्री और बाद में ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक, उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और प्रवती परिदा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुशांत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘ओडिशा सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सुशांत सिंह के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ के चरणों में दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि सुशांत सिंह के निधन से बीजू जनता दल (बीजद) ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है। पटनायक ने कहा, ‘बीजू जनता दल को मजबूत बनाने में उनके योगदान के साथ-साथ जनता की सेवा में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’

अधिकारियों ने बताया कि सुशांत सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पहले ओडिशा विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा, जहां विभिन्न दलों के नेता और विधायक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को सिंह के पैतृक स्थान ले जाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।