स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 57 नए मरीज, 52 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 57 नए मरीज, 52 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 57 नए मरीज, 52 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: June 27, 2020 3:17 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 57 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं आज एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है।

डेढ़ साल के मासूम के साथ महिला झूल गई फांसी पर, मची अफरातफरी

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के महासमुंद-3, बलौदाबाजार-3, दुर्ग-5, राजनांदगांव-21, बलरामपुर-10, जांजगीर-7, दुर्ग -5, रायगढ़-4, रायपुर-2, बिलसपुर-1 और कवर्धा-1 मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: अब इन दुकानों-संस्थानों को मिली छूट, आदेश जारी

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 2602 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 652 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1937 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: सर्राफा व्यापारी के घर में दिन दहाड़े कट्टे की नोक पर लूट, महिला और बच्ची से की मारपीट..देखें वीडियो

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"