स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, 73 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, 73 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, 73 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 14, 2020 3:17 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

Read More: भारत में जल्द बनेगी कोरोना की वैक्सीन! 1000 लोगों पर चल रहा है ट्रायल: ICMR

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में बिलासपुर से 18, सुकमा से 18, नारायणपुर से 18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनांदगांव से 7, कोंडागांव से तीन, रायगढ़ से 2, कोरबा से 2, कांकेर से 2, दुर्ग से 1, गरियाबंद से 1, सूरजपुर से 1, जशपुर से 1, बस्तर से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, अब तक 20 संक्रमितों की थम चुकी है सांसें, आज 39 नए मरीजों की पुष्टि

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 4379 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1084 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3275 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।.

Read More: कोरोना मरीज मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Image

Image


लेखक के बारे में