Surajpur Teacher Viral Video: इस हाल में क्लास रूम में पहुंचा हेडमास्टर, करने लगा अजीबो हरकत, पूछने पर कहा- ‘मेरे से बात मत करों’, वीडियो हुआ वायरल तो मचा बवाल

Surajpur Teacher Viral Video: इस हाल में क्लास रूम में पहुंचा हेडमास्टर, करने लगा अजीबो हरकत, पूछने पर कहा- 'मेरे से बात मत करों', वीडियो हुआ वायरल तो मचा बवाल

Surajpur Teacher Viral Video: इस हाल में क्लास रूम में पहुंचा हेडमास्टर, करने लगा अजीबो हरकत, पूछने पर कहा- ‘मेरे से बात मत करों’, वीडियो हुआ वायरल तो मचा बवाल

Surajpur Teacher Viral Video | Photo Credit: AI

Modified Date: July 9, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: July 9, 2026 10:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • शराबी शिक्षक स्कूल पहुंचे
  • बच्चों को पढ़ाने के बजाय जमीन पर सो गए
  • घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

सूरजपुर: Surajpur Teacher Viral Video शिक्षक को समाज में मार्गदर्शक और बच्चों के भविष्य की नींव कहा जाता है, लेकिन जब वही शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही करे, तो पूरे तंत्र पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सामने आया है। जहां एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। जिसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Surajpur Teacher Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना साल्ही के प्राथमिक शाला खोरखोरी पारा का है। जहां एक हेड मास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और बच्चों को पढ़ाने के बजाए जमीन पर सो गया। इतना ही नहीं स्कूल में मौजूद बच्चों को गाली गलौज करने लगा। मामले की जानकारी तब सामने आई जब शराबी हेड मास्टर का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेड मास्टर शराब के नशे में इतना लत हो चुके हैं कि वो खुद को संभालने की स्थिति में नहीं है। जब उनसे लोगों ने पूछा तो शराबी हेड मास्टर ने कहा कि ‘फालतू बात मत करों’ वहीं नाम पूछने पर कहा कि ‘मेरे से बात मत करों’। अब इस घटना को लेकर बच्चें के परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। परिजनों ने शराबी हेडमास्टर पर की कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।