Landslide in Wayanad: तेज़ बारिश के बीच अचानक हुआ बड़ा हादसा, पलभर में मच गई चीख-पुकार, घटना वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Landslide in Wayanad: तेज़ बारिश के बीच अचानक हुआ बड़ा हादसा, पलभर में मच गई चीख-पुकार, घटना वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Landslide in Wayanad: तेज़ बारिश के बीच अचानक हुआ बड़ा हादसा, पलभर में मच गई चीख-पुकार, घटना वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Landslide in Wayanad | Photo Credit: AI

Modified Date: July 9, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: July 9, 2026 8:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • वायनाड में भूस्खलन
  • भारी बारिश से बड़ा हादसा
  • 3 लोगों की मौत

वायनाड: Landslide in Wayanad केरल में भारी बारिश की वजह से यहां कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों के लोग प्राकृतिक आपदा से गुजर रहे हैं। प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में भूस्खलन से बड़ा (Wayanad Landslide) हादसा हो गया। यहां अचानक हुए लैंड स्लाइड में तीन लोगों को मौत हो गई है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Landslide in Wayanad मिली जानकारी के अनुसाार, घटना कल्लाडी का है। जहां अचानक भारी बारिश से कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान जमा मलबा खिसकर नीचे आ गया और सड़कें बंद हो गईं। मलबे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग दबने से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो में देख सकते हैं कि तेज बारिश के चलते लैंड स्लाइड हुई और अचानक पूरा मलबा तेजी से बहने लगा। लोग मलबे से बचकर भागते दिखे। दर्जनों चपेट में आ गए। इलाके में पिछले 24 घंटों में 265 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बताया गया है कि साइट पर कल से काम बंद था। जो लोग साइट के आसपास घूम रहे थे, वे लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए।

प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

घटना को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आपदा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है, ‘भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं; पुलिस और NDRF की टीमें कुछ समय से मौके पर मौजूद हैं, और SDRF की टीमें तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी वहां पहुंच चुके हैं। हम सभी जिला प्रशासन, तिरुवनंतपुरम से आ रहे मंत्रियों टी. सिद्दीक और ए.पी. अनिल कुमार, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

जिन लोगों ने अपने परिवार के कीमती सदस्यों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं; इस मुश्किल समय में हम आपके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद देंगे। जो लोग अभी तक नहीं मिले हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं और उम्मीदें हैं—उम्मीद है कि वे हिम्मत बनाए रखेंगे और बचाव दल उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं; साथ ही, उनके प्रियजन जो उनका इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस दुखद घड़ी में साहस मिले।

मैं UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील करता हूं कि वे प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए हर संभव मदद करें। ऐसे समय में, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए और हम बिना किसी व्यवधान के हर संभव सहायता प्रदान करें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।