मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 249 नए संक्रमितों की पुष्टि, 116 हुए डिस्चार्ज, तीन की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 249 नए संक्रमितों की पुष्टि, 116 हुए डिस्चार्ज, तीन की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 249 नए संक्रमितों की पुष्टि, 116 हुए डिस्चार्ज, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 25, 2020 2:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 249 नए मामले सामने आए हैं और 116 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हुई है।

Read More: कैरी मिनाती का YouTube एकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने लोगों से दान में मांगे बिटक्वाइन

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर-13, जांजगीर से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़ से 4, बलौदाबाजार से 4, राजनांदगांव से 4, जशपुर से 4, कवर्धा से 2, कोरबा से 1 और नारायणपुर से 1 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: भिलाई में 23 BSF जवान सहित 25 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आज कुल 60 नए मामले और 6 की मौत

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7087 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4683 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2365 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: MP बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे 27 जुलाई को होंगे घोषित, दोपहर 3 बजे ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"