मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 4 और संक्रमितों की मौत, आज 305 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 2500 पार

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 4 और संक्रमितों की मौत, आज 305 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 2500 पार

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 4 और संक्रमितों की मौत, आज 305 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 2500 पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 26, 2020 3:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 305 नए मामले सामने आए हैं और 261 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, आज 4 संक्रमितों की मौत हो गई।

Read More: सरकारी कर्मचारियों के वेतनवृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- स्थितियां सामान्य होने के बाद मिलेगा वास्तविक लाभ

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 161, दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलौदाबाजार से 16, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली से 2, सूरजपुर से 2, कवर्धा से 2, बालोद से 1, बेमेतरा से 1, महासमुंद से 1, सरगुजा से 1, कोरिया से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: 31 जुलाई से बंद हो जाएगी ‘महतारी एक्सप्रेस’ की सेवा, गर्भवती महिलाओं को ले जाती थी अस्पताल

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7489 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4944 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2502 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: प्रदेश में आज 874 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 12 मरीजों ने तोड़ा दम, देखिए अपने जिले के मामले

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"