मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में अब तक 51 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज 175 नए मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में अब तक 51 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज 175 नए मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में अब तक 51 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज 175 नए मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 30, 2020 3:11 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 175 नए मामले सामने आए हैं और 285 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 1 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: स्कूलों में ए​डमिशन के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन, प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 93, राजनांदगांव से 21, दुर्ग से 13, कोण्डागांव से 9, बिलासपुर से 8, जांजगीर से 4, बलौदाबाजार से 4, कांकेर से 3, नारायणपुर से 3, मुंगेली से 2, कोरिया से 2, सूरजपुर से 2, बस्तर से 2, दंतेवाड़ा से 2, बेमेतरा से 1, कवर्धा से 1, गरियाबंद से 1, कोरबा से 1, सरगुजा से 1, बलरामपुर से 1 और जशपुर से 1 नए मामले सामने आए हैं।

Read More: त्योहारों को देखते हुए भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में 31 जुलाई और 1 अगस्त तक खुलेंगी किराना दुकानें

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 8775 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5921 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 51 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2803 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी मिठाई, राखी, कपड़ा सहित दुकानें, आदेश जारी, 31 जुलाई से 03 अगस्त तक के लिए मिली छूट

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"