मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 768 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 संक्रमितों की मौत, 266 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 768 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 संक्रमितों की मौत, 266 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 768 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 संक्रमितों की मौत, 266 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 21, 2020 3:31 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 768 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 8 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: 55 साल से अधिक उम्र के अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना ड्यूटी से छूट, गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को भी राहत…देखिए आदेश

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 253 दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 28, कोरिया से 25 बिलासपुर से , धमतरी से 19. गरियाबंद से 14, कोंडागांव से 11, बलौदाबाजार से 09, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 07-07, जशपुर व बीजापुर से 06-06, कबीरधाम से 05, नारायणपुर में 04, बेमेतरा से 03, सरगुजा, सूरजपुर बलरामपुर से 2-02.मुगेली से 01 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री का बयान, बोले- कोरोना काल के बाद पूरी होगी प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 19459 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 12005 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 180 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7274 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: शिवराज कैबिनेट के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"