मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2942 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2942 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2942 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 25, 2020 5:30 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2942 नए मामले सामने आए हैं और 777 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 11 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के अधिकारियों का तबादला, अभय राजनगांवकर बनाए गए इंदौर निगम के अपर आयुक्त

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से जिलेवार मरीजों की संख्या रायपुर 580, दुर्ग 396, बिलासपुर 218, रायगढ़ 213, राजनांदगांव 167, जांजगीर 156, दंतेवाड़ा 133, बस्तर 104, बेमेतरा 82, धमतरी 81, गरियाबंद 70, बलौदाबाजार 64, कोरबा 64, कांकेर 63, बालोद 62, कोंडागांव 61, सरगुजा 56, बीजापुर 56, कवर्धा 52, महासमुंद 52, मुंगेली 47, सुकमा 37, सूरजपुर 30, जशपुर 29, कोरिया 26, नारायणपुर 22, बलरामपुर 13, गौरेला पंड्रा मरवाही 6 और अन्य राज्य 02 मरीज शामिल हैं।

Read More: विंध्य अंचल में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, श्रीकांत चतुर्वेदी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा भाजपा का दामन

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 98565 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 66860 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 777 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30928 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 30 कोरोना मरीजों की मौत, ​2227 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"