स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2272 मरीजों की पुष्टि, 19 की मौत, 960 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2272 मरीजों की पुष्टि, 19 की मौत, 960 डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2272 मरीजों की पुष्टि, 19 की मौत, 960 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 27, 2020 5:44 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2272 नए मामले सामने आए हैं और 960 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: गुना: गैंगस्टर फिरोज खान को मुंबई से यूपी ले जा रही वाहन पलटी, फिरोज खान की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 462, रायगढ़ 227, दुर्ग 187, बिलासपुर 177, जांजगीर 117, बलौदाबाजार 112, कोरबा 103, दंतेवाड़ा 99, बस्तर 84, राजनांदगांव 80, बालोद 68, बेमेतरा 33, धमतरी 59, महामसुंद 47, गरियाबंद 21, बीजापुर 54, मुंगेली 56, सरगुजा 46, कोरिया 28, सूरजपुर 28, बलरामपुर 25, जशपुर 26, नारायणपुर 20, कांकेर 42, सुकमा 5 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 4 मरीज शामिल हैं।

Read More: IBC24 के वाहन चालक को चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 की तलाश जारी

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 104733 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 72224 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 848 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31661 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: ‘बिग बॉस’ में दिखेंगे गायक कुमार सानू के बेटे जान, कहा- हैरान रह गए थे मेरे पिता जग उन्हें बताई ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"