स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 29, 2020 5:32 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2197 नए मामले सामने आए हैं और 3095 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मांगे 3646.41 करोड़ रुपए

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 456, दुर्ग 202, रायगढ़ 193, जांजगीर 180, बिलासपुर 109, कोरबा 107, दंतेवाड़ा 107, सरगुजा 98, राजनांदगांव 86, धमतरी 81, सुकमा 69, बलौदाबाजार 58, बालोद 50, मुंगेली 44, बस्तर 44, महासमुंद 36, महामसुंद 36, सूरजपुर 35, कोरिया 34, बीजापुर 33, बेमेतरा 29, कवर्धा 29, बलरामपुर 21, जशपुर 09, कांकेर 19 और नारायणपुर 19 मरीज शामिल हैं।

Read More: बलौदाबाजार जिले में कल से खुलेंगी दुकानें, रात 8 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 110655 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 78514 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 916 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31225 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"