स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर जारी किया मेडिकल बुलेटिन, 24 घंटे में नहीं मिला एक भी संक्रमित मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर जारी किया मेडिकल बुलेटिन, 24 घंटे में नहीं मिला एक भी संक्रमित मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर जारी किया मेडिकल बुलेटिन, 24 घंटे में नहीं मिला एक भी संक्रमित मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 1, 2020 3:39 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर एक भी संक्रमित मारीजों की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कल एक मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 9 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से दो संक्रमितों को रिकवर कर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 7 लोगों का इलाज जारी है।

Read More: अहम फैसला, 1 मार्च के बाद विदेश से लौटे सभी लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, 2000 से ज्यादा लोगों की लिस्ट तैयार

जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 919 लोगों की जांच हुई है, जिसमें से 849 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 7 लोग पॉजिटिव है, उनका उपचार जारी है और दो लोगों को रिकवर कर डिस्चार्ज किया गया।

Read More: सरोज पांडेय ने सांसद गिरीश बापट से की फोन पर बात, पुणे में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को राहत सामाग्री पहुंचाने को लेकर हुई चर्चा

No photo description available.


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"