हाईकोर्ट के जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नई जिम्मेदारी मिलने का दिया हवाला

हाईकोर्ट के जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नई जिम्मेदारी मिलने का दिया हवाला

हाईकोर्ट के जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नई जिम्मेदारी मिलने का दिया हवाला
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: March 22, 2021 6:10 pm IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पदस्थ रहे जस्टिस शरद गुप्ता ने इस्तीफ़ा दे दिया है। जस्टिस गुप्ता ने सेवानिवृत्ति से एक महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है की राज्य सरकार से उन्हें नया असाइनमेंट मिलने वाला है, जिसके लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि, जल्द ही राज्य सरकार जस्टिस गुप्ता को किसी आयोग में महत्वपूर्ण पद की जवाबदेही दे सकती है।

Read More: ‘भूलन द मेज’ को नेशनल अवार्ड मिलने पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने दी बधाई, कहा- हमारी फिल्म संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

गौरतलब है की जस्टिस गुप्ता से पहले भी ऐसे लोग थे, जिन्होंने न्यायिक सेवा से इस्तीफा देकर अन्य जिम्मेदारियां संभाली। अभी हाईकोर्ट जस्टिस के स्तर के वैसे कई पद खाली हैं। मसलन, मानवाधिकार आयोग, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल, रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल, पुलिस बोर्ड, जीएसटी ट्रिब्यूनल। समझा जाता है, जस्टिस गुप्ता को इन्हीं में से कोई दायित्व मिल सकता है।

Read More: मध्यप्रदेश में कोरोना के 1348 नए मरीज आए सामने, दो मरीजों की मौत, 754 मरीज हुए स्वस्थ

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"