हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे

हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे

हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 11, 2021 6:17 pm IST

कोरबा: भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोहागपुर धान घोटाला मामले में जिला कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने का आदेश दिया है। मामले में 12 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि साल 2012 में 1 करोड़ 10 लाख का धान घोटाला हुआ था। मामले में भाजपा नेता लंबे समय से फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।

Read More: Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

जानकारी के मुताबिक, उरगा क्षेत्र स्थित सोहागपुर केंद्र में साल 2012 में धान खरीदी को लेकर डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी सामने आई थी। मामला खुलने के बाद पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट में भाजपा ने देवेंद्र पांडेय की भी भूमिका संदिग्ध मिली। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला उनके ऊपर दर्ज किया था। इसके बाद से ही देवेंद्र पांडेय फरार चल रहे थे।

Read More: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान स्टेडियम के भीतर बैठकर सट्टा खिलाफ पांच सट्टेबाज गिरफ्तार, 5 मोबाइल जब्त

वहीं, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर नोटिस जारी किया। जब हाजिर नहीं हुए तो जगह-जगह छापा भी मारा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसे देखते हुए शनिवार को कोरबा पुलिस ने फरार चल रहे देवेंद्र पांडे पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।

Read More: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"