CG Ki Baat: धान पर मोर्चाबंदी! बारदानों के चलते किसानों को हो रही परेशानी और नुकसान, कौन करेगा भरपाई?

CG Ki Baat: धान पर मोर्चाबंदी! बारदानों के चलते किसानों को हो रही परेशानी और नुकसान, कौन करेगा भरपाई?

CG Ki Baat: धान पर मोर्चाबंदी! बारदानों के चलते किसानों को हो रही परेशानी और नुकसान, कौन करेगा भरपाई?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 2, 2021 5:12 pm IST

रायपुर: धान खरीदी के मुद्दे पर रायपुर से लेकर दिल्ली तक घमासान मचा हुआ है। बारदाने की कमी और FCI में उपार्जन की अनुमति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हैं। मुद्दे पर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत भी हो चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं पर धान खरीदी को लेकर गलतफहमी पैदा करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बीजेपी भी राज्य सरकार को घेरने बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुट गई है। मतलब साफ है कि धान के कटोरे में धान को लेकर मोर्चाबंदी अभी जारी रहेगी।

Read More MLA विकास उपाध्याय ने सुंदर नगर टोल प्लाजा पर हो रही दुर्घटनाओं पर लिया संज्ञान, NHAI के अधिकारियों को दिया डिवाइडर बनवाने का निर्देश

छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नई मोर्चाबंदी देखने को मिल रही है। धान खरीदी में हो रही देरी और परेशानी को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने तो थे ही, अब इस जंग किसान भी ताल ठोंकने की तैयारी कर रहा है। 3 जनवरी को रायपुर में बड़ी बैठक के बाद किसानों का एक बड़ा संगठन दिल्ली के लिए रवाना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस भी धान खरीदी को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी में हो रही देरी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराती आई है, उसके मुताबिक केंद्र न तो बारदाना उपलब्ध करा पा रहा है, ना ही FCI में चावल जमा करने की अनुमति दे रहा। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खऱीदी को लेकर बीजेपी नेताओं पर केंद्र को गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर केंद्र से बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलता है, तो वे अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली कूच करेंगे ।

Read More: जनपद पंचायत कार्यालय में लगी भीषण आग, कई कंप्यूटर समेत महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की आशंका

इधर बीजेपी ने भी राज्य सरकार पर पलटवार किया है। बीजेपी का कहना है कि सरकार की नियत सही नहीं है, इसलिए दूसरों के ऊपर भ्रमित करने का आरोप लगा कर जनता का गुमराह कर रही है। विपक्ष अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरने सड़क पर उतरने की रणनीति बना रहा है।

Read More: ‘बीजेपी की वैक्सीन’ वाले बयान पर अखिलेश यादव की हो रही किरकिरी, भाजपा ने बताया देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का अपमान

बहरहाल आरोप-प्रत्यारोप के बीच छत्तीसगढ़ में आगामी 31 जनवरी को धान खरीदी की मियाद खत्म हो जाएगी। ऐसे में सवाल है कि बारदानों के चलते किसानों को जो परेशानी और नुकसान हो रहा है, आखिर उसकी भरपाई कौन करेगा?

Read More: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया ने कहा- निगम मंडलों की सूची के लिए अभी कार्यकर्ताओं को 20 दिन और करना होगा इंतजार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"