छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में तेजी, सीजी टीका वेब पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन

छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में तेजी, सीजी टीका वेब पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन

छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में तेजी, सीजी टीका वेब पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 17, 2021 2:21 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक (16 मई तक) इस आयु वर्ग के चार लाख 77 हजार 044 युवाओं को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें अंत्योदय राशनकार्डधारी परिवारों के 83 हजार 303, बीपीएल वर्ग के दो लाख चार हजार 603, एपीएल के एक लाख 33 हजार 181 और 55 हजार 957 युवा फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। प्रदेश को इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अब तक कुल सात लाख 97 हजार टीकों की आपूर्ति हुई है जिन्हें सभी जिलों को वितरित कर दिया गया है। चारों वर्गों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में टीके उपलब्ध हैं।

Read More: PM किसान निधि के 2000 रुपये खाते में अब तक नहीं आए ! ऐसे चेक करें स्टेटस और यहां करें शिकायत

प्रदेश के 18 से 44 वर्ष के युवा टीकाकरण के लिए राज्य शासन के वेब पोर्टल cgteeka.cgstate.gov.in के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। इस आयु वर्ग के लिए एक ही टीकाकरण केंद्र पर अलग-अलग वर्गों के लिए बनाए गए साइट्स पर टीके का वेस्टेज रोकने के लिए वायल में बचे हुए टीकों को आपस में साझा किया जा रहा है। इससे टीकों को बर्बाद होने से बचाने में बहुत मदद मिल रही है।

Read More: दरिंदगी : मुंह में कपड़ा ठूस कर युवती से दुष्कर्म, घर के बाहर से अपहरण कर झाड़ियों में ले गया

प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग को कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए पहले टीके तथा 45 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए गए पहले और दूसरे डोज को मिलाकर कुल 65 लाख 38 हजार 063 टीके लगाए गए हैं। इनमें तीन लाख चार हजार 056 स्वास्थ्य कर्मी, तीन लाख तीन हजार 761 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 43 लाख 74 हजार 937 नागरिक और 18 से 44 वर्ष के चार लाख 77 हजार 044 युवा शामिल हैं।

Read More: 18+ टीकाकरण मामला: वैक्सीनेशन में लोगों को लंबी लाइन से मिले निजात, HC ने राज्य सरकार से मांगा शपथ पत्र

प्रदेश भर के विभिन्न टीकाकरण साइट्स में प्रतिदिन बड़ी संख्या में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 18 से 44 वर्ष के युवाओं को टीके लगाए जा रहे हैं। व्यापक स्तर पर टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में बहुत मदद मिल रही है।
Read More: एक गांव ऐसा भी! मौत एक भी नहीं.. वैक्सीनेशन शत प्रतिशत


लेखक के बारे में